राज्य मंत्री टेटवाल ने किया मिशन त्रिनेत्रम् का शुभारंभ
भोपाल : कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शनिवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर में थाना परिसर से मिशन त्रिनेत्रम् के अंतर्गत अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली का शुभारंभ किया।
राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक निगरानी तंत्र कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा सारंगपुर को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस प्रणाली के सुचारु संचालन और समय-समय पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को मिली यह सौगात सुरक्षा और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मिशन त्रिनेत्रम् में नई प्रणाली के तहत शहर में 111 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जो शहर के 36 प्रमुख स्थानों को कवर करेंगे। प्रत्येक कैमरा 8 मेगापिक्सल क्षमता का है और इनमें वैरिफोकल तथा पीटीजेड तकनीक के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनसे न केवल वाहन के नंबर प्लेट आसानी से पढ़े जा सकेंगे, बल्कि अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी भी प्रभावी ढंग से संभव होगी।
शहरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था से सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और शहर का वातावरण अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनेगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल