पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा
कोरबा|कोरबा में बालको थाना क्षेत्र के तहत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।दरअसल ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी। जहां इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई वही देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई जहां वह मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि मृतक 27वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में दोनों की पहचान हुई दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार के दोपहर से घर से निकले हुए थे उसके बाद वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार बुधवार दोपहर एक बजे लगभग अमित माथुर के घर पहुंचा और दोनों एक साथ घूमने जाने के नाम से निकले हुए थे उसके बाद देर शाम होने पर अमित के घर वाले अमित के मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठाया उनको लगा कि आसपास बस्ती में दोस्तों के साथ होगा काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार के यहां उसकी खोज बिल की गई फिर भी पता नहीं चला गुरुवार की सुबह उसकी लाश फांसी की फंदे पर लटकती हुई पाए जाने की सूचना उनके परिजनों को मिली तब मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही पेड़ में पतला कपड़े से एक साथ फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बालकों के पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे जो पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। बालको पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल दोनों के मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच कार्यवाही के बाद ही सामने आ सकेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर की सर्वकल्याण की प्रार्थना
चौंकाने वाली रिपोर्ट! दुनिया के प्रदूषित और अमीर शहरों में भारत के 138 शहर
अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील
अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गूगल की टीम के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक बुधवार 20 मई को
मध्यप्रदेश में समय सीमा से पहले नक्सलवाद की समाप्ति में सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
क्या ममता-कांग्रेस की दूरी से बिगड़ा खेल? बंगाल में TMC की हार पर चर्चा तेज
पुणे सीट पर सस्पेंस बरकरार, महायुति में नहीं बन रही सहमति