नॉर्वे की शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया
ओस्ले। नॉर्वे की शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। उन पर चीटिंग करने के आरोप थे। शिक्षा मंत्री सैंड्रा बोर्च ने माना कि उन्होंने 2014 में मास्टर डिग्री में दिए जाने वाले थीसिस को कॉपी-पेस्ट किया था। 35 साल की सैंड्रा बोर्च ने कहा- मैंने बहुत बड़ी गलती की है। मैंने किसी और स्टूडेंट के थीसिस को देखकर अपना थीसिस लिखा था। मैंने सोर्स का नाम भी नहीं लिखा था। दरअसल, थीसिस में जिस जगह से जानकारी ली गई है उसे कोट करना पड़ता है। सैंड्रा ने ऐसा नहीं किया था। नॉर्व के एक मीडिया हाउस को सैंड्रा के थीसिस और दो अन्य स्टूडेंट्स के थीसिस में समानताएं दिखी थीं। मीडिया हाउस का कहना था कि तीनों के थीसिस में एक जैसी ही गलतियां हैं। इसका मतलब यह हुआ की सैंड्रा ने दूसरे स्टूडेंट्स की लिखी हुई गलतियां भी अपने थीसिस में लिख ली थीं। उन्होंने रेफरेंस में स्टूडेंट्स का नाम भी नहीं लिखा था।
तीखी नोकझोंक के बाद समय से पहले खत्म हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र
अमेरिका की रिपोर्ट ने बढ़ाया ‘आतंकिस्तान’ का खतरा, पाकिस्तान पर पड़ेगा असर
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तंज: सिर्फ विलाप कर रही है
43वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह भव्य तरीके से आयोजित