मारुति सुजुकी ने जनवरी में बेचे दो लाख वाहन
मुंबई । देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की जनवरी में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 15.54 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 इकाई हो गई। यह मारुति का सर्वाधिक मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड है। कंपनी ने जनवरी, 2023 में 1,72,535 वाहनों की बिक्री की थी। एमएसआई लिमिटेड ने कहा कि समीक्षाधीन महीने में कंपनी के वाहनों की घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,70,214 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,51,367 इकाई थी। एमएसआई ने पिछले महीने 23,921 वाहनों का निर्यात भी किया कंपनी ने कहा कि जनवरी में यात्री वाहन खंड में घरेलू बाजार में उसने 1,66,802 वाहनों की बिक्री की। यह जनवरी, 2023 के 1,47,348 वाहनों की तुलना में 13.20 प्रतिशत अधिक है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’