देश का पांचवां सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में LG इंडिया: पैरेंट कंपनी बेचेगी 15% हिस्सेदारी
LG Electronics ने भारत में अपने आगामी IPO को लेकर अहम जानकारी साझा की है. हाल ही में कंपनी ने स्पष्ट किया कि LG इंडिया यूनिट के 15% हिस्सेदारी की बिक्री की योजना पहले से बनी हुई है, लेकिन इक्विटी की कीमत यानी सेल वैल्यू को अगले 6 महीनों के भीतर तय किया जाएगा. कंपनी ने बयान में कहा कि लिस्टिंग का फैसला पूरी तरह से बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और डिमांड के अनुमान पर आधारित होगा.
मार्च में SEBI से मिली थी मंजूरी
बता दें कि भारतीय बाजार नियामक SEBI ने मार्च 2025 में इस IPO को हरी झंडी दे दी थी, लेकिन उसके तुरंत बाद बाजार में अस्थिरता के चलते लिस्टिंग को स्थगित करना पड़ा. फिलहाल IPO की लॉन्चिंग के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है.
कब आएगा आईपीओ
LG इलेक्ट्रॉनिक्स के कोरियाई मूल कंपनी के CFO किम चांग ताए ने कहा, “हमारे बिजनेस प्रदर्शन और वित्तीय ढांचे को देखते हुए हम पर IPO लाने का तत्काल दबाव नहीं है.”
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय दो मुख्य बातों पर निर्भर करेगा:
1. भारत के बाजार में सही वैल्यूएशन सुनिश्चित करना 2. IPO लॉन्च के लिए समय की सही योजना बनाना
कंपनी ने गुरुवार को दोहराया कि पुष्टि होने के बाद या फिर 6 महीने के अंदर, शेयर सेल से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी.
12.5 बिलियन डॉलर का हो सकता है वैल्यूएशन
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि LG Electronics इंडिया का संभावित वैल्यूएशन करीब 12.5 बिलियन डॉलर हो सकता है. फरवरी में कंपनी ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की थी.
LG इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. इसके प्रमुख कॉम्पिटिटर्स Havells India, Voltas, Whirlpool of India और Blue Star पहले से ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं. अगर यह लिस्टिंग होती है, तो LG Electronics इंडिया हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के बाद दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी जो भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होगी.
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी