शी जिनपिंग से मिले जयशंकर, दिया पीएम मोदी का मैसेज
बीजिंग। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत और चीन के बीच जमी हुई बर्फ थोड़ी पिघलती नजर आ रही है। पहले उन्होंने बीजिंग में अपने काउंटरपार्ट से मुलाकात की और अब उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। विदेश मंत्री ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और बताया है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शुभकामनाएं उन्होंने शी जिनपिंग को दी है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हो रही प्रगति से जुड़ी हुई जानकारी भी शी जिनपिंग को दी और इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन के बीच संबंधों को दिशा देने में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।
बता दें कि इस बैठक में एससीओ के 10 सदस्य देश शामिल हो रहे हैं। इस संगठन के सदस्यों में – भारत, चीन, रूस, ईरान, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। इन सभी देशों के विदेश मंत्री इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वे यहां क्षेत्रीय सुरक्षा, संगठन का भविष्य और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक भारत-चीन संबंधों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की कोशिशें जारी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार