बिजली उपभोक्तओं के लिए टैरिफ परिवर्तन कराना हुआ आसान
भोपाल : अब बिजली उपभोक्ता आसानी से अपने विद्युत कनेक्शन का टैरिफ बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें बिजली कंपनी के दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं है। अब मध्य क्षेत्र विदयुत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन टैरिफ परिवर्तन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को “सरल संयोजन पोर्टल” के माध्यम से आवेदन करना होगा।
कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर Lt New Connection (Saral Sanyojan Portal) के अंतर्गत Other Useful link में Apply For Other Service (Saral Sanyojan) में Tariff Change की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने उपभोक्ता क्रमांक की प्रविष्टि कर वर्तमान कनेक्शन संबंधी विवरण देखकर टैरिफ परिवर्तन हेतु आवश्यक टैरिफ का चयन करेंगे। इस दौरान आवेदन के दस्तावेज, पहचान पत्र, डीआईसी सर्टिफिकेट (आद्योगिक श्रेणी हेतु) एवं संयोजित भार का विवरण अपलोड किया जाएगा।
कंपनी ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ता एवं सिंगल फेज गैर घरेलू उपभोक्ता को घोषणा पत्र एवं उपरोक्त के अलावा बाकी उपभोक्ता द्वारा एग्रीमेंट की शर्तों को अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को पोर्टल पर डालकर स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद ही उपभोक्ता को यदि सप्लाई अफोर्डिंग चार्जेस के अंतर की राशि यदि भुगतान योग्य होगी तो भुगतान करना होगा। उपभोक्ता अपने आवेदन की स्थिति आवेदन क्रमांक अथवा मोबाइल नंबर से पता कर सकते हैं।
उपभोक्ता द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन करने बाद आवेदन निरस्त या अग्रेषित किया जाएगा। आवेदन निरस्त होने या श्रेणी परिवर्तन होने पर उपभोक्ता को एक एसएमएस से जानकारी भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण