त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर लगी आग
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं सोमवार को कुछ समय के लिए बाधित रही। डीएमआरसी के मुताबिक, त्रिलोक पुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के एक कमरे में आग लगने और धुआं निकलने के कारण मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर ट्रेन सेवाएं सुबह 11:20 बजे से कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
डीएमआरसी के मुताबिक, धुआं निकलने के कारण से स्टेशन पर सिग्नलिंग/एएफसी सिस्टम में गड़बड़ी उत्पन्न हुई, जिसके कारण ट्रेनों को निम्न तरीके से संचालित किया गया:
त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेनें फिलहाल सिग्नलिंग न मिल पाने के कारण 25 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से चल रही है।
पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
यात्रियों को ट्रेन सेवाओं के बारे में अपडेट करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं की जा रही है।
डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों की मदद से धुआं पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित सेक्शन में सिग्नलिंग/एएफसी को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची थी।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।