मणिकर्णिका घाट विवाद पर कांग्रेस का आक्रोश, इंदौर में किया प्रदर्शन
इंदौर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देवी अहिल्या द्वारा 254 साल पहले बनवाए गए मणिकर्णिका घाट पर की गई तोड़फोड़ का इंदौर में विरोध देखने को मिला है. इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा के नीचे धरना देकर इसका विरोध किया गया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देवी अहिल्या द्वारा निर्मित की गई ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाया गया है.वहां स्थित मंदिर तोड़े गए है, साथ ही देवी अहिल्या की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
सज्जन वर्मा ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी धर्म की बात करती है, लेकिन वो सब पाखंड है. यूपी में बीजेपी की सरकार है और उन्होंने ही ऐतिहासिक विरासत को तोड़कर अपनी हकीकत बता दी है. कांग्रेस ने मांग की है कि जल्द ही वहां नया निर्माण करवाया जाए, इस घटना से हर किसी का मन व्यथित है।
18 करोड़ की लागत से पुनिर्विकास का कार्य
मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास का कोलकाता की रुपा फाउंडेशन सीएसआर फंड से कर रही है. इसके निर्माण में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2023 को महाश्मशान मणिकर्णिका पुनर्विकास का शिलान्यास किया था. इसके निर्माण में चुनार के बलुआ पत्थर और जयपुर के गुलाबी पत्थरों का उपयोग किया जाएगा।
पुनर्विकास के कार्य पर विवाद क्यों?
दरअसल, वाराणसी में गंगा नदी के किनारे स्थित मणिकर्णिका घाट का पुनिर्विकास किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य के लिए कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई. इस घाट का निर्माण इंदौर की शासिका देवी अहिल्या बाई होलकर ने करवाया था. इसी वजह से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan की तबीयत को लेकर फैली अफवाहें, अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
विशाखापट्टनम में भारत की न्यूक्लियर ताकत का प्रदर्शन? चारों अरिहंत पनडुब्बियां स्पॉट
दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन से भिड़ी कार, चार की मौत
आखिर किस बात पर भड़के Salman Khan? बोले- अभी लड़ना बाकी है
Ahsaas Channa का Cannes डेब्यू बना चर्चा का विषय, फैन्स ने की जमकर तारीफ
जल्दी फाइल करेंगे तो नोटिस का खतरा, ITR की आखिरी तारीख 15 जून
फैन की रिक्वेस्ट सुन मुस्कुराए Varun Dhawan, वीडियो पर आ रहे खूब रिएक्शन
बर्थडे पर Jr. NTR ने फैंस को दिया खास सरप्राइज, बाहर आकर किया अभिवादन