मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
मंदसौर। शुक्रवार को मंदसौर के नई आबादी क्षेत्र स्थित सांसद सुधीर गुप्ता के निवास के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां बगीचे में पीपल के पेड़ के नीचे दशा माता की पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूजा कर रही महिलाओं में भगदड़ की स्थिति बन गई. मधुमक्खियों के हमले में करीब 15 महिलाओं को डंक लगे, जबकि दो महिलाओं को अधिक डंक लगने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा।
करीब 50 महिलाएं कर रही थीं पूजा
जानकारी के अनुसार सांसद निवास के पास बने बगीचे में करीब 50 महिलाएं दशा माता की पूजा कर रही थीं. पूजा के दौरान ही पीपल के पेड़ पर बना मधुमक्खियों का छत्ता अचानक उड़ गया, जिससे मधुमक्खियां बड़ी संख्या में नीचे आ गईं और पूजा में शामिल महिलाओं पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से पूजा का कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और घायल महिलाओं को वहां से हटना पड़ा. बताया जा रहा है कि उसी पेड़ पर अभी भी दो से तीन मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद हैं।
पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी स्थिति
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इससे पहले भी यहां मधुमक्खियों का छत्ता हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसे पूरी तरह नहीं हटाया गया था. इसी वजह से दोबारा ऐसी स्थिति बन गई. मधुमक्खियों के हमले में घायल हुई दो महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच
अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह
सिंगरौली पुलिस ने 02 वर्षीय अपहृत बालिका को 36 घंटे में झारखंड से सकुशल किया दस्तयाब
गर्मी से राहत के संकेत, मई के अंतिम सप्ताह में मानसून दे सकता है दस्तक
ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त
सुशासन तिहार बना राहत का जरिया