ग्रुप से हटाने पर एडमिन की हत्या
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी पेशावर में व्हाट्सअप ग्रुप से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति ने ग्रुप एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना पेशावर के बाहरी इलाके रेगी में हुई। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के मुताबिक मुश्ताक अहमद नाम के व्हाट्सअप एडमिन ने अशफाक खान को ग्रुप से बाहर कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों मिलकर विवाद खत्म करने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन अशफाक ने मिलते ही मुश्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक यह नहीं पता नहीं चल पाया है कि अशफाक को ग्रुप से क्यों हटाया था।
वाराणसी में गर्मी का कहर, पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार
खजुराहो में 46.8°C तापमान, मध्य प्रदेश में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें
भोपाल समेत MP में मेडिकल स्टोर हड़ताल, दवा खरीदने से पहले जान लें अपडेट
लेखपाल भर्ती और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा
इटली में PM मोदी का खास स्वागत, मेलोनी संग दिखे कई यादगार पल
15 दिन में जवाब नहीं दिया तो बढ़ सकती है कार्रवाई, डॉ. परमजीत सिंह सस्पेंड
महाकाल मंदिर की जमीन पर होटल मामला गरमाया, BJP विधायक ने दी सफाई