खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर : प्रदेश में खनिज संपदा के संरक्षण एवं अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम ने अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम गोपालपुर एवं कर्रा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 4 वाहन तथा मिट्टी ईंट परिवहन में लगे 2 वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना के सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपालपुर क्षेत्र में एक रेत वाहन एवं एक मिट्टी ईंट वाहन अवैध परिवहन करते पाए गए, वहीं ग्राम कर्रा क्षेत्र में तीन रेत वाहन और एक मिट्टी ईंट वाहन बिना वैध अनुमति संचालित हो रहे थे। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जासूसी के आरोपों पर विदेशी पत्रकार की सफाई, कहा- गलत तरीके से पेश किया गया
पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- आम जनता परेशान
सील फैक्ट्री की बीयर बाजार में उतारने पर उठे सवाल, वैट राशि और उपभोक्ता सुरक्षा पर घिरा आबकारी विभाग
‘नक्सल खात्मे में कांग्रेस ने साथ नहीं दिया’, बस्तर में अमित शाह का बड़ा आरोप
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए स्क्वॉड घोषित, कई नए चेहरों को मौका
IPL 2026 में बढ़ा रोमांच, पांच टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में
बकरीद से पहले बंगाल में विवाद, शुभेंदु के फैसले पर हुमायूं कबीर भड़के
‘कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम’ बयान से गरमाई राजनीति, राहुल गांधी का बड़ा हमला