हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
ग्वालियर| आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने संयुक्त रूप से ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस सेंटर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर शिखर धवन ने सेंटर के युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी की। वहीं, एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भी शिखर धवन को गेंदबाजी की, जिस पर धवन ने सहजता से डिफेंस खेला। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट
ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिज़ॉर्ट में आज एमपीएल वुमन टीम के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर एमपीएल के संस्थापक और एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम और शिखर धवन की धर्मपत्नी सोफी धवन उपस्थित हैं।
एमपीएल की पाँच महिला टीमें 2026 सीज़न के लिए अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने हेतु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेंगी।
‘पत्नी को MP और बेटे को MLA बनाने के लिए किसे दिया था थैला’, बुलो मंडल का बड़ा हमला
केरल में कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान, आर्थिक संकट से निपटने की नई रणनीति
जासूसी के आरोपों पर विदेशी पत्रकार की सफाई, कहा- गलत तरीके से पेश किया गया
पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- आम जनता परेशान
सील फैक्ट्री की बीयर बाजार में उतारने पर उठे सवाल, वैट राशि और उपभोक्ता सुरक्षा पर घिरा आबकारी विभाग
‘नक्सल खात्मे में कांग्रेस ने साथ नहीं दिया’, बस्तर में अमित शाह का बड़ा आरोप
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए स्क्वॉड घोषित, कई नए चेहरों को मौका
IPL 2026 में बढ़ा रोमांच, पांच टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में