बोलीं- मैं और अरहान इन बातों पर हंसते हैं
मलाइका अरोरा अक्सर लोगों के साथ देखे जाने पर डेटिंग की अफवाहों में घिर जाती हैं। पिछले साल हर्ष मेहता के साथ एक कॉन्सर्ट में साथ दिखने के बाद उनके नाम से काफी चर्चाएं हुईं। हाल ही में कुछ हफ्ते पहले सोराब बेदी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने पर फिर अफवाहें शुरू हो गईं। इन्हीं डेटिंग रूमर्स को लेकर मलाइका ने खुलकर बात की है।
डेटिंग रूमर्स पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान मलाइका ने इन लगातार डेटिंग रूमर्स की फैल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'अब यह परेशान करने वाला हो गया है। मैं इसे बस एक मजाक समझती हूं।' मलाइका ने यह बताया कि उनके बेटे अरहान खान के साथ वह इन अफवाहों पर खूब हंसते हैं। उन्होंने कहा, 'अरहान और मैं इन सब बातों पर बहुत हंसते हैं।'
पार्टनर को लेकर मलाइका की राय
मलाइका की शादी अरबाज खान से 19 साल चली थी, जिसके बाद 2017 में उनका तलाक हो गया। कथित तौर पर अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता रहा, लेकिन 2024 में वे अलग हो गए। मलाइका ने कहा कि उन्हें अभी किसी साथी की तलाश करने की कोई जल्दी नहीं है।उन्होंने कहा, 'मैं इन चीजों की योजना नहीं बना सकती। अगर होना होगा तो हो जाएगा। अभी मैं अपने जीवन में चल रही हर चीज को जानने में बहुत खुश हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पार्टनर होना अच्छी बात है, लेकिन यह उनके लिए जरूरी नहीं है। अगर उन्हें किसी के साथ रहना भी हो तो वे इसे अपनी शर्तों पर ही करेंगी।
हर्ष मेहता और सोराब बेदी के साथ डेटिंग रूमर्स
पिछले साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मलाइका एक अनजान व्यक्ति से बात कर रही थीं। बाद में लोगों ने दावा किया कि वह व्यक्ति 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता हैं। फरवरी में इटली में मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखकर लोग अटकलें लगा रहे थे कि क्या उन्होंने वैलेंटाइन डे हर्ष के साथ बिताया।इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और सौराब बेदी को इस साल एक साथ पार्टी में देखा गया। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इन तस्वीरों और वीडियो के बाद से ही मलाइका और सौराब की डेटिंग की खबरें आने लगीं।
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न