घर में लगी रहती है खटपट, एक-दूसरे को पसंद नहीं करता कोई? रामनवमी पर करें इस मंत्र का पाठ
राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और शुभ पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भक्तजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए जप, तप और स्तोत्र पाठ का विशेष महत्त्व है. खासतौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना बेहद फलदायी माना जाता है. यह स्तोत्र न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन की कठिनाइयों को भी दूर करने में सहायक है. अगर सच्चे मन और पूर्ण आस्था के साथ इसका पाठ किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं.
चारों ओर सुरक्षा कवच
कि रामरक्षा स्तोत्र शक्तिशाली और चमत्कारी स्तोत्र माना जाता है, जिसकी रचना ऋषि बुध कौशिक ने की थी. इस स्तोत्र में भगवान श्रीराम के गुणों, उनकी शक्ति और उनके संरक्षण का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है, जो उसे नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से बचाता है. राम नवमी के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीराम की कृपा जल्दी प्राप्त होती है.
रामनवमी के दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें और घर के मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करें. इसके बाद दीप जलाकर रामरक्षा स्तोत्र का श्रद्धा पूर्वक पाठ करें. अगर संभव हो तो व्रत भी रखें, जिससे मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं. यह स्तोत्र मानसिक तनाव को कम करता है और मन को शांति प्रदान करता है. जो लोग जीवन में परेशानियों, भय या असफलताओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह पाठ लाभकारी है.
खत्म होगी कलह
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामरक्षा स्तोत्र का प्रभाव इतना शक्तिशाली होता है कि यह व्यक्ति के जीवन में चल रही नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है. नियमित पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने लगता है. परिवार में अगर कलह या अशांति का माहौल हो, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. रिश्तों में मिठास आती है. बच्चों की पढ़ाई और करियर में सफलता दिलाने में मददगार है. रामनवमी के दिन इसका पाठ करने से विशेष फल इसलिए भी मिलता है क्योंकि यह दिन भगवान राम की ऊर्जा से पूर्ण होता है. इस दिन किया गया हर धार्मिक कार्य कई गुना अधिक फल देता है.
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में आतंकियों का खौफनाक प्लान फेल, महिला सहयोगी सहित 4 पकड़े गए
चोट को दी मात: कोहनी और कंधे की समस्या से उबरे मिचेल स्टार्क, डीसी कैंप से जुड़ने को तैयार
कारोबारी जगत में शोक, शिवरतन अग्रवाल को दी जा रही श्रद्धांजलि
एम्स ऋषिकेश में आज बड़ा आयोजन, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी से बढ़ी गरिमा
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी