शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्में, विजय-रश्मिका समेत पहुंचे साउथ के ये सितारे
साउथ के जाने माने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर शादी का माहौल है। उनके भाई अल्लू सिरीश की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में अल्लू सिरीश ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शादी से पहले की रस्में हो रही हैं। इस सेरेमनी में रश्मिका-विजय समेत साउथ के कई कलाकार पहुंचे हैं। अल्लू अर्जुन के भाई के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विजय-रश्मिका, तेलंगाना के सीएम को दिया अपने रिसेप्शन का न्यौता
वीडियो में क्या है?
अल्लू सिरीश ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साउथ के कलाकारों के साथ उनके करीबी और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सिरीश को नहलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने तैयार होकर अपने परिवार वालों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस बीच घर में काफी सजावट की गई।
विजय-रश्मिका और राम चरण हुए शामिल
प्री-वेडिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहुंचे। अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने से पहले, रश्मिका और विजय ने तिरुपति तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस सेरेमनी में राम चरण और उपासना कोनिडेला भी शामिल हुए।
कब होगी शादी?
ख्याल रहे कि अल्लू सिरीश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करने वाले हैं। शादी से पहले, परिवार 4 मार्च को ताज कृष्णा में खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा।
केरल में कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान, आर्थिक संकट से निपटने की नई रणनीति
जासूसी के आरोपों पर विदेशी पत्रकार की सफाई, कहा- गलत तरीके से पेश किया गया
पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- आम जनता परेशान
सील फैक्ट्री की बीयर बाजार में उतारने पर उठे सवाल, वैट राशि और उपभोक्ता सुरक्षा पर घिरा आबकारी विभाग
‘नक्सल खात्मे में कांग्रेस ने साथ नहीं दिया’, बस्तर में अमित शाह का बड़ा आरोप
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए स्क्वॉड घोषित, कई नए चेहरों को मौका
IPL 2026 में बढ़ा रोमांच, पांच टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में
बकरीद से पहले बंगाल में विवाद, शुभेंदु के फैसले पर हुमायूं कबीर भड़के